Doordrishti News Logo

थ्री व्हीलर टैक्सी में अवैध शराब का परिवहन, दो गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने शास्त्री सर्किल के पास में एक थ्री व्हीलर टैक्सी में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। टैक्सी से 7 कार्टन देशी शराब और बीयर बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने एक थ्री व्हीलर टैक्सी का संदेह के आधार पर पीछा किया था। इस टैक्सी को बाद में शास्त्री सर्किल पर पकड़ा गया और तलाशी ली गई। टैक्सी में सात कार्टन देशी शराब और बीयर के मिले। इस पर उसे लाने वाले टैक्सी चालक मसूरिया नट बस्ती के वीरसिंह पुत्र सोहनलाल नट एवं वीरेंद्र सिंह पुत्र नाहर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसमें 39 बीयर और 144 पव्वे सादा मदिरा के थे। दोनों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026

आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ

March 3, 2026