Doordrishti News Logo

साबरमती स्टेशन पर तकनीकि कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साबरमती स्टेशन पर तकनीकि कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार तकनीकी कार्य के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट योगदान पर रेलवे अधिकारी सिंह सम्मानित

आंशिक रद्द रेलसेवाएं
01.गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर -साबरमती एक्सप्रेस,जो 13 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी,वह आबू रोड तक ही संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन आबू रोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

02.गाड़ी संख्या 14822 साबरमती -जोधपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को साबरमती के स्थान पर आबू रोड से जोधपुर के लिए संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन साबरमती-आबू रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
01.गाड़ी संख्या 22497 श्रीगंगानगर- तिरुचिरापल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस जो 13 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग खोडियार, साबरमती D केबिन,साबरमती A केबिन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार,चांदलोडिया B केबिन एवं साबरमती A केबिन होकर संचालित होगी।

Related posts: