टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला
- महत्वपूर्ण दस्तावेज बचाए
- यात्री ने जताया आभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला।भारतीय रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों की ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 22996 मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री जयपुर स्टेशन पर उतरते समय अपना पर्स कोच ए-1 की सीट संख्या 17 पर भूल गई।
महिला यात्री ज्योति झा के अनुसार,पर्स में कई महत्वपूर्ण एवं कीमती वस्तुएं मौजूद थीं,जिनमें कॉन्टैक्टलेस (वाई-फाई) क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,पैन कार्ड,आधार कार्ड,ईयरबड्स,कॉस्मेटिक सामग्री तथा उनकी माता द्वारा दिया गया भावनात्मक महत्व का रुद्राक्ष की माला शामिल थी।
घटना की सूचना मिलते ही जोधपुर मंडल के टीटीई विक्रम सिंह उज्जवल ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित खोज निकाला और संबंधित यात्री को सकुशल वापस सौंप दिया।
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों की सजगता और ईमानदारी यात्रियों के विश्वास को मजबूत बनाती है।
यात्री ने टीटीई के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और ईमानदार कर्मचारियों के कारण भारतीय रेलवे पर यात्रियों का भरोसा और अधिक सुदृढ़ होता है।
