Doordrishti News Logo
  • गेटवे कार-ट्रक की आमने सामने भिड़ंत
  • ट्रक चालक को झपकी आने का संदेह

जोधपुर,शहर के बोरानाडा के नारनाडी क्षेत्र में आधी रात दो बजे गेटवे कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत होने से दो रॉयल्टी कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर जाम लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया और आज दोपहर में कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया। संदेह है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

tragic-death-of-two-employees-working-on-a-royalty-barrier-in-a-horrific-road-accident

पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बोरानाडा पुलिस थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि झुंझुनू जिले के खेतड़ी स्थित बसई निवासी 27 साल के कृष्ण कुमार जाट पुत्र गिरधारीलाल एवं वीरसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत जोधपुर में लूणी रॉयल्टी नाका पर कार्य करते थे।

tragic-death-of-two-employees-working-on-a-royalty-barrier-in-a-horrific-road-accident

वे रात दो बजे कंपनी की गेटवे कार लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे। तब भांडू मार्ग पर नारनाडी के समीप सामने से आ रही एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शव बुरी तरह पिचकने के साथ गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शवों को जैसे तैसे गाड़ी से निकाल कर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि दोपहर में कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। संदेह है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आई होगी और वह सामने से आ रही उनकी कार से जा भिड़ी। घटना के संबंध में परिजन की तरफ से बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026