Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी दो लोग गंभीर घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी दो लोग गंभीर घायल। सेतरावा-भणियाणा-देवीकोट सड़क पर जेठानियां गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जेठानियां बस स्टैंड के पास हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेतरावा की ओर जा रही थी। सामने से ओवरटेक में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सेतरावा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद जीप से टकराई कार

चिकित्साकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल नयासरा (कलाऊ) निवासी चंद्रवीर सिंह और ऊर्जनराम जाट को प्राथमिक उपचार दिया। हाथ-पैर में फ्रैक्चर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

Related posts: