Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के पर्यटक थाने की तरफ से पहली बार कार्रवाई करते हुए आज एक लपका को पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक पुलिस से भी बदतमीजी करने लगा। तब उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में बीस हजार का मुचलका भरवाने पर रिहा किया गया। उसे शांति भंग में लाया गया।

पर्यटक थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि नई सड़क़ से घंटाघर एरिया के बीच में आने जाने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लपके परेशान करते हैं। आज दिन में एक युवक विदेशी पर्यटक को जबरन रेडिमेड कपड़ों की दुकान से खरीदादारी के लिए उकसा रहा था। तब सादा वस्त्रों में मौजूद पर्यटक थाना स्टाफ ने उसे पकड़ा। मगर वह पुलिस से भी बदतमीजी करने लगा। इस पर पुलिस ने नई सड़क़ भाखरी निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।बाद में उसे जमानत लेने के साथ छह माह के लिए पाबंद कर छोड़ दिया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026