जोधपुर, शहर की झंवर पुलिस ने एक निजी स्कूल में नकबजनी के दो आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि 23 फरवरी को धवा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मंगलसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि 17 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़क़र वहां रखे 7 पंखे, एक पानी की टंकी, एक मोटर व दो कुर्सियां चुरा ली थी।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंदराम पुत्र राणाराम व राजूराम पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। एक और कार्रवाई करते हुए नकबजनी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में हीराराम पुत्र कुंभाराम की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि उनके एक बाड़े के ताले तोडक़र अज्ञात चोर दो सौ लीटर डीजल का ड्रम व पांच गैस की टंकियां चुरा कर ले गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश पुत्र गणपतराम को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में दो लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

