चोरी प्रकरण में टॉप-10 में वांटेड आरोपी को पकड़ा,छह महिने से था फरार
जोधपुर(डीडीन्यूज),चोरी प्रकरण में टॉप-10 में वांटेड आरोपी को पकड़ा,छह महिने से था फरार।कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने टॉप टेन में वांटेड एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पिछले छह माह से फरार चल रहा था।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 25 मार्च को परिवादी मुरलीधर पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी 80 पवन बिहार बिङला स्कुल के सामने थाना चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी मुरली मोटर्स नाम की एक दुकान है, जो आजाद हिन्द मार्केट में है। 22 मार्च को रात्रि 10 बजे दुकान मंगल कर घर चला गया था, सुबह 7 बजे दुकान आया तो देखा कि मेरी दुकान के शटर के ताले तोड़ कर अंन्दर प्रवेश कर के गल्ले मे रखे करीब 58 हजार रुपए नगद चोरी हो गए।
कारखाने में घुसकर पिता-पुत्रों से मारपीट करने के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने प्रकरण में नट बस्ती मसूरिया निवासी जॉनी पुत्र उकील नट को अब पकड़ा है। इससे पहले अविनाश नट,सुनिल नट को गिरफ्तर कर जेल भिजवाया गया था। मगर जॉनी नट फरार चल रहा था। फरार आरोपी जॉनी नट बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम में एएसआई हीरालाल, कांस्टेबल दीपचंद,ओमप्रकाश, रूपाराम आदि शामिल थे।
Related posts:

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आएंगी

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात

