Doordrishti News Logo
  • 953 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना
  • प्रातः 7.30 से 5.30 बजे 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान

जोधपुर, जिले में पंचायतराज संस्थानों के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के तीसरे व अंतिम चरण का मतदान बुधवार 1 सितंबर को प्रातः 7.30 से सांय 5.30 बजे होगा।

जिलापरिषद पंचायत समित मतदान

मतदान दल हुए रवाना

जिला निर्वाचन अधिकरी कलक्टर (पंचायत) इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि बुधवार 1 सितंबर को जिले में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। मंगलवार प्रातः 11 व दोपहर 1 बजे दो पारियों में 953 मतदान दल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (पुरूष) से प्रातः 11 बजे भोपालगढ 156 मतदान केन्द्र, बिलाड़ा 141 मतदान केन्द्र, पीपाड़ शहर के 180, राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज से प्रथम पारी में व द्वितीय पारी में दोपहर 11 बजे पंचायत समिति बावड़ी के 145 मतदान केन्द्रों के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (टीटीआरडीसी) से व पंचायत समिति धवा के 111 मतदान केन्द्रों के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (पुरूष) से मतदान दल रवाना हुए।

जिलापरिषद पंचायत समित मतदान

प्रशिक्षण के बाद मतदान दल प्रस्थान दो पारियों में रवाना हुए मतदान दलों को ईवीएम व मतदान सामग्री दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम की संरचना, मतदान अधिकारी के दायित्व, मतदान प्रक्रिया, डाक मतपत्र, मतदान के बाद वापसी, निर्वाचन नामावलियों के चिन्हित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। मतदान दलों को ईवीएम, मतदान सूचियों, टेंडर वोटर के लिए बेलट पेपर, पीठासीन अधिकारी की डायरी व पीआरओ बुक दी गई।

ये भी पढें – रेस्टारेेंट में शराब परोसी, केस दर्ज

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026