Doordrishti News Logo
  • प्रकृति के अनुपम उपहार महासागरों को हम प्रदूषित होने से बचाएं
  • रोवर रेंजर्स ने मनाया विश्व महासागर दिवस

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर के रोवर रेंजर्स ने विश्व महासागर दिवस के अवसर पर पोस्टर्स बनाकर महासागरों के महत्व को और इन को प्रदूषित होने से बचाने के संदेश दिए।
प्लास्टिक चैलेंज के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिवम मिश्रा के अनुसार में जिले के 44 रोवर्स रेंजर्स ने पोस्टर बनाकर महासागर के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित किए।

प्रतिभागी रोवर रेंजर्स के द्वारा पोस्टर्स पर महासागर से जुड़े पहलुओं जैसे खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर चिंतन को उकेरा गया। महासागरों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए आयोजित ऑनलाइन यूनिट लीडर संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ट्रेनिंग काउंसलर शशि शर्मा ने कहा कि महासागर प्रारंभ से ही जीवन के विविध रूपों को संजोए हुए है।

पृथ्वी के विशाल क्षेत्र में फैले अथाह जल का भंडार होने के साथ ही महासागर अपने अंदर और आसपास अनेक छोटे-छोटे परितंत्र को भी बना देते हैं जिससे उन स्थानों पर विभिन्न प्रकार के जीव और वनस्पतियां पनपती हैं इसलिए इनकी सुरक्षा आवश्यक है।

ये भी पढ़े – कनिष्ठ सहायक को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

महासागर विषयक चिंतन संगोष्ठी में सीओ गाइड सुयश लोढा ने कहा महासागरों को स्वच्छ रखने के लिए नदियों के जल को प्रदूषित होने से रोकें। महासागर धरती पर मौसम व वैश्विक समृद्धि के लिए अत्यंत उपयोगी है इसलिए प्रकृति के इस अनुपम उपहार को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बना कर चलना होगा। विश्व महासागर दिवस को सोशल मीडिया पर प्रसारित करवाने में जिले के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लिशांशी राठौड़, गोपाल जांगिड़, प्रदीप घारू एवं नवनीत सिंह ने सहयोग किया।

जिला स्तर पर चयनित प्रविष्टियों में सोनिया सीरवी, खुशबू भाटी, सरिता सांखला, प्रियंका चौधरी, मनीषा राजपुरोहित, कुसुम दाधीच, दिव्यांशी अरोड़ा, गाइड सीमा, गुड्डी प्रजापत, मिहिका गांधी, सरोज चौधरी और अलीशा नाज को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026