Doordrishti News Logo

देशभक्ति के जज्बे की प्रतीक है तिरंगा यात्रा- मुकेश दाधीच

-हर घर तिरंगा घरघर तिरंगा के तहत भाजपा मनायेगी विजयोत्सव
-हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
-भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा
-घरघर फहराया जाएगा तिरंगा

जोधपुर(डीडीन्यूज),देशभक्ति के जज्बे की प्रतीक है तिरंगा यात्रा- मुकेश दाधीच। हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा के उद्घोष के साथ जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा को लेकर लघु उद्योग भारती भवन में शुक्रवार सांय कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में किया गया।

मंचासीन अतिथि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, जगतनारायण जोशी,घनश्याम डागा, उपमहापौर किशन लड्डा,कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार सोनी के भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित के साथ कार्यशाला शुरू हुई।

जोधपुर: आंखों के निजी अस्पताल में मासूम की मौत पर हंगामा

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच ने कहा कि आजादी के पावन पर्व पर राज्य के हर घर पर तिरंगा फहराएगा,उन्होंने कहा कि भाजपा के ऊपर से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता का दायित्व रहेगा कि हर घर तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना आवश्यक है कि हर घर तिरंगा पहुंचे एवं हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये।

प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कार्यशाला में मण्डल अध्यक्षों को कहा कि तिरंगा यात्रा का यह आयोजन जोधपुर में ऐतिहासिक आयोजन हो, इस हेतु मण्डल अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है। इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परितर्वन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है।

जोधपुर: आफरी कार्यशाला में भारतीय वन सेवा अधिकारियों का दौरा

आपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया गया, लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया,उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’शुरू किया है।इसी क्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने भी कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन देशभक्ति के जज्बे को ऊर्जावान बनाता है और इस देशभक्ति के जज्बे को शिखर तक पहुंचाने का आह्वान देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और उनका यह आह्वान हमारे मनोबल को ऊँचा उठाता है।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के जिला संयोजक शिव कुमार सोनी ने कार्यशाला के अन्त में धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा हर मंडल में युद्ध वीरों,शहीदों,देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के घर जाएगी और उनके परिजनों को सम्मानित कर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाएगी। संचालन जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।

जोधपुर: आफरी कार्यशाला में भारतीय वन सेवा अधिकारियों का दौरा

इस अवसर पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैया,गौरव जैन,कार्यक्रम के सहसंयोजक वरुण धाणदिया,पवन वैष्णव,पुरूषोतम मुंदड़ा,नरेश सुराणा,रामप्रकाश चौधरी,घनश्याम वैष्णव,सुनिल भाटी,अजय त्रिवेदी, सीमा भुवन माथुर,माधवी सोलंकी, मीना सांखला,रवि गहलोत,तारांचद गहलोत,घनश्याम भाटी,अनिल कुमार प्रजापत,सीमा माथुर,राजेन्द्र सोनी,भूमि कृपलानी,मीना सांखला, संगीता बोहरा,राकेष बागरेचा, अमित सिघाटिया,पूजा सुराणा, अरविन्द्र पुरोहित,हरीसिंह पंवार, भेरूदास वैष्णव,हेमंत जानयानी, पंकज भाटी,सुरेश मेघवाल,विकास सामरिया,लक्ष्मण भाटी,रणजीत ज्याणी,उमेष पलिया सहित जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,महिला मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026