Doordrishti News Logo

चिकित्सा मंत्री ने दी रक्षा बंधन की बधाई

जयपुर, कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की 16 जनवरी से हुई शुरुआत के बाद अब तक प्रदेश में लगभग 4 करोड़ लोगों को वैक्सीन का रक्षा कवच लगाया जा चुका है। प्रदेश के 3 करोड़ 86 हजार 391 लोगों को एक डोज और 95 लाख 96 हजार 962 लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश वासियों व स्वास्थ्य कर्मियों को रक्षा बंधन की बधाई दी है। उन्होंने लगभग चार करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने, वैक्सीन सुरक्षा कवच लगाने के लिए प्रदेश की करीब 10 हजार नर्सेज बहिनों के अमूल्य योगदान की प्रशंसा की है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर नर्सेज बहनों के दिए सुरक्षा कवच के लिए हम सभी आभारी हैं। बीते करीब 8 माह में प्रदेश के प्रत्येक वैक्सीनेशन साइट पर नर्सेज बहनों ने वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी को सजगता और समझदारी से निभाया है। नर्सेज बहनों ने कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात सेवाएं दी और आमजन को सुरक्षित करने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की है।

डॉ शर्मा ने कहा कि जहां अन्य स्वास्थ्यर्मियों ने वैक्सीन को वैक्सीनेशन साइट और डेटा एंट्री जैसे कार्य को बखूबी निभाया। वहीं नर्सेज बहनों ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को बखूबी पूर्ण किया। उनका यह प्रयास वर्तमान में भी निरंतर जारी है। वैक्सीनेशन के दौरान नर्सेज बहनों ने प्रत्येक व्यक्ति द्वारा डोज को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों, वैक्सीन के लाभ और जागरुकता को लेकर भी कार्य किया, जिसकी बदौलत प्रदेश वैक्सीनेशन में सदैव अग्रणी राज्यों में सम्मलित रहा। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आमजन के वैक्सीनेशन के लिए नर्सेज बहिने सदैव तत्पर रहीं हैं।

ये भी पढें – ट्रेफिक पुलिस का ‘नो रिफ्लेक्टर-नो व्हीकल’ महाअभियान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026