Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से एम्स, उम्मेद अस्पताल और मिलिट्री हॉस्पिटल में लगेगा एक-एक प्लांट

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से पीएम केयर फंड से शहर में तीन और ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। इससे पहले भी शेखावत के प्रयासों से दो प्लांट स्वीकृत किए जा चुके हैं, जो महात्मा गांधी अस्पताल और माथुरादास माथुर अस्पताल में स्थापित किए जा रहे हैं।

जोधपुर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यहां ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत करने का आग्रह किया था। उनके प्रयासों से एक हजार एलपीएम के तीन और प्लांट लगाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है, जो जोधपुर एम्स, मिलिट्री हॉस्पिटल और उम्मेद अस्पताल में लगेंगे।

ये भी पढ़े :- 30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च किए जाएंगे 15 करोड़ रुपए-शेखावत

शेखावत ने कहा कि जब ऑक्सीजन के लिए देश में त्राहि-त्राहि मची थी, तब‍ आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिक ने दावा किया था कि नाइट्रोजन के प्लांट ऑक्सीजन प्लांट में बदले जा सकते हैं। हमने देश में ऐसा पहला प्लांट जोधपुर में बदलने में सफलता प्राप्त की, जो आज सेवाएं दे रहा है। दो एडिशनल सपोर्ट के लिए छोटे प्लांट अटल कम्युनिटी कोविड केयर सेंटर में लगाए जा रहे हैं। तीन प्लांट सोमवार को जोधपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन और दानदाताओं के सहयोग पीपाड़ और बोरानाडा में स्थापित होंगे। महात्मा गांधी अस्पताल में एक प्लांट दानदाताओं के सहयोग से लगाया जा रहा है। उम्मेद हॉस्पिटल में एक और प्लांट लग रहा है। टीबी अस्पताल में दानदाताओं ने एक प्लांट लगा दिया है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026