Doordrishti News Logo

पार्षद ब्रह्मसिंह का हाथ तोड़ा,सिर पर मारा पत्थर

  • पड़ौसी से विवाद हुआ
  • तीन चार लोग ने किया हमला

जोधपुर,शहर के उत्तर नगर निगम के पार्षद मंडोर एरिया में ब्रह्मसिंह देवड़ा पर उसके पड़ौसी ने हमला किया। पत्थर मारने से सिर पर चोट लगी और हाथ भी फ्रेक्चर हो गया। बाद में पड़ौसी अपने घर से भाग गया। मंडोर पुलिस थाने में इस बाबत तीन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- नाबालिग का अपहरण,सोशल मीडिया पर मां को धमकी

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि मंडोर इलाके में उत्तर नगर निगम के पार्षद ब्रह्मसिंह देवड़ा रहते हैं। आंगवाणा सुरपुरा रोड पर नई सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए आज दिन में पटवारी आदि नाप जोख के लिए आए हुए थे। पार्षद ब्रह्मसिंह भी मौजूद थे। तब पड़ौसी प्रेमसिंह माली उसे जगह रखने अथवा छोडऩे की बात को लेकर विवाद हो गया। तब प्रेम सिंह माली और उसके साथ वाले रिश्तेदार गजेंद्रसिंह, पृथ्वी सिंह आदि भी पार्षद ब्रह्सिंह से उलझ गए।

पत्थर फेंकने से ब्रह्सिंह के सिर पर चोट लगी और मारपीट से हाथ फ्रेक्चर हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची तब तक आरोपी वहां से चले गए। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026