Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में तीन की मौत दो घायल

ट्रक ने चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में तीन की मौत दो घायल। शहर और इसके आस पास हुए सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो घायल हुए है। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि सिंधियों की ढाणी माणकलाव निवासी रामजान खां पुत्र मेहबूब खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 अप्रैल की रात उसका भाई अजीज खां,परिचित इदरिश एवं जमालुद्दीन खां ट्रैक्टर ट्रॉली में चारा भरकर माणकलाव की तरफ आ रहे थे। रात दस बजे माणकलाव के पास में ही उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनो ट्रैक्टर ट्रॉली से गिर गए। इसमें उसके भाई अजीज खां की मौत हो गई। इदरिश एवं जमालुद्दीन का उपचार चल रहा है। करवड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूसरी तरफ झंवर पुलिस ने बताया कि चिचड़ली झंवर निवासी पप्पा राम पुत्र चौथाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भाई राजू भील 4 अप्रैल को बाइक लेकर लोरडी देजगरा से निकल रहा था। तब एक निजी बस चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। झंवर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि केरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुनील पुत्र सुरताराम ओड ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 18 मार्च को भाकरासनी कट के पास में सडक़ हादसे में घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था,अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई की गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया था। विवेक विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।