Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस की टीम ने 21800 रुपए भी बरामद किए। सदर कोतवाली थाना अधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घंटाघर इलाके के कबाड़ख़ाने में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश दी तो वहां तीन लोग जुआ खेलते पाए गए।  जिस पर पुलिस की टीम ने किलीखाना निवासी भवानी आचार्य, बाड़मेर के बालोतरा निवासी अयूब खान और उदयमंदिर आसन निवासी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने इनके पास से 21800 रुपए बरामद किए।

7 जुआरी गिरफ्तार,9505 बरामद

शहर की खांडाफलसा पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 9505 रुपए बरामद किए। थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि डीएसटी टीम ने सूचना दी। जिस पर नवल बस्ती में दबिश दी गई। जहां से पुलिस की टीम ने गुलाम हुसैन, संजय, खेम सिंह, सागर खान गुड्डू नरेंद्र व प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 9505 रुपए बरामद किए गए।

>>> अवैध टिकट बनाते युवक को पकड़ा, रेलवे का बुकिंग कर्मी फरार

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed