Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट क्षेत्र में अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शवों को उनके परिजन को सौंप दिया। बनाड़ पुलिस थाने के एएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि कुड़ी सैक्टर 6 निवासी श्रवण सिंह पुत्र हजारी सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा तिरूपति बालाजी नगर बनाड़ निवासी 33 साल का अजय सिंह पुत्र ओंकार सिंह अपनी बाइक लेकर उचियारड़ा से बनाड़ रोड की निकल रहा था।

तब उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे हुए हादसे में वह घायल हो गया। तब उसे मथुरदास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के बीच शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना 13 फरवरी को हुई थी। डांगियावास पुलिस ने बताया कि खातियासनी निवासी रामपाल पुत्र भंवराराम जाट ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसका बहनोई राकेश पुत्र दौलाराम जाट और परिचित गोविंद पुत्र कोजाराम जाट बाइक लेकर खातियासनी रोड से निकल रहे थे। तब किसी बोलेरो चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके बहनोई राकेश की मौत हो गई। जबकि गोविंद घायल हो गया। उसका एमडीएमएच में उपचार चल रहा है। घटना 23 फरवरी को हुई थी। पुलिस की तरफ से अनुसंधान जारी है।

इधर सूरसागर पुलिस थाने के एएसआई गजेंद्र ने बताया कि 19 साल का बायतु निवासी दुर्गाराम पुत्र मानाराम जाट अपने ट्रेक्टर से जाखड़ों की ढाणी नारवा से गुजर रहा था। तब संभवत: किसी डंपर के चालक ने पीछे से चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क़ से उतरकर एक गड्ढे में गिर गया। तब पत्थर की चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूरसागर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026