Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक से बेहोश हुए एवं सेवन किए जाने से तीन लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इसमें एक महिला शामिल है। बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि संवाडिया निवासी सुजाराम पुत्र बिरमाराम नायक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 2 मई की दोपहर के समय उसकी बहन मुरकासनी गांव में खेत में काम कर रहे थे। तब प्यास लगने पर पानी पी लिया। जिसमें संभवत: कीटनाशक डाला हुआ था जिसके कारण उसकी बहन की मौत हो गई। इसी तरह उदलियावास निवासी मदनलाल पुत्र घीसाराम बावरी ने बिलाड़ा पुलिस को बताया कि उसका पुत्र राजूराम (25) खेत में कीटनाशक का छिड़क़ाव कर रहा था। तब कीटनाशक के कारण वह बेहोश हो गया। जिसको इलाज के लिये अस्पताल में लेकर गए, मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इधर मतोड़ा पुलिस के अनुसार पल्ली प्रथम निवासी गणपतराम पुत्र भंवरलाल जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जगदीश दिन में खेत में कीटनाशक का छिड़क़ाव करते समय बेहोश हो गया था। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर उसकी उपचार के बीच में मौत हो गई।

ये भी पढ़े :- क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी, 16 हजार की चपत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026