Doordrishti News Logo

वृक्षारोपण व श्रमदान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

जोधपुर,वृक्षारोपण व श्रमदान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू।राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की आज से शुरुआत हुई। पहले दिन जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर से पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और पुलिस थानों में वृक्षारोपण और श्रमदान किया जा रहा है।

सफाई अभियान के साथ-साथ पुलिस लाइन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया है। इसी कड़ी में कल होने वाली परेड का अभ्यास पुलिस लाइन परिसर में किया गया।

यह भी पढ़ें – लू से पीड़ित चबूतरे पर लेटे गाड़ी चालक से लूट

मंगलवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत रातानाडा स्थित पुलिस लाइन परिसर में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने वृक्षारोपण करने के साथ श्रमदान करते हुए तीन दिवसीय आयोजन का आगाज किया।
राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जोधपुर में भी राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में श्रमदान और वृक्षारोपण की शुरुआत सुबह हुई।

डीसीपी मुख्यालय शरद चौधरी की देखरेख में पुलिस लाइन परिसर और सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों और पुलिस थानों में सफाई अभियान चला कर श्रमदान किया गया। डीसीपी मुख्यालय शरद चौधरी,एडीसीपी नरपत सिंह और पुलिस लाइन के अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने पूरे पुलिस लाइन परिसर का जायजा लिया। पुलिस लाइन को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार छात्र से अफीम व डोडा पोस्त का चूरा बरामद

पुलिस लाइन परिसर में पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने एक साथ श्रमदान करने के अलावा कल आयोजित होने वाली परेड की भी तैयारी में हिस्सा लिया। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण और श्रमदान के साथ- साथ सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों के अलावा पुलिस थानों में भी यह अभियान चलाया गया है और सामाजिक सरोकार निभाते हुए नशा मुक्ति अभियान की जागरूकता के अलावा रक्तदान संबंधित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026