Doordrishti News Logo

अस्पतालों के बाहर खड़ी तीन बाइक चोरी

जोधपुर,अस्पतालों के बाहर खड़ी तीन बाइक चोरी।शहर में अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। इस बारे में संबंधित थानों में बाइक चोरी के प्रकरण दर्ज करवाए गए।
देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में दधिमति नगर भदवासिया निवासी राकेश कुमार पुत्र जेठमल सोलंकी ने पुलिस को बताया कि वह 24 मार्च की सुबह के समय डा केसी अग्रवाल के मकान पर आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – पंजाब के कृषि विज्ञान के 65 विद्यार्थियों ने बीएसआई का शैक्षिक भ्रमण किया

इसी तरह देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में भोपालगढ़ थानान्तर्गत रूदिया हाल नरपत नगर मैन पाल रोड निवासी देवीसिंह पुत्र मदन सिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह अरिहंत अस्पताल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में जालोर के भाद्राजून हाल मानपुरा झालामंड निवासी शंकरलाल पुत्र मंगलाराम ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह एमडीएम अस्पताल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा

September 23, 2026

भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

September 23, 2026

ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

September 23, 2026

कृषि विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन जल 2026 दस दिसंबर से

September 23, 2026

पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक

September 23, 2026

नर्सेज एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

September 23, 2026

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026