Doordrishti News Logo

अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार।कमिश्ररेट पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को पकड़ा है। इनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए।सूरसागर थाने के एएसआई गजेन्द्र ने कबीर नगर सूरसागर क्षेत्र में धारदार कटार लेकर घूम रहे भील बस्ती कबीर नगर निवासी रिजवान को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर कटार जब्त की।

यह भी पढ़ें – चुनाव प्रशिक्षण का अधिकारियों ने किया अवलोकन

इसी तरह कुड़ी भगतासनी थाने के एसआई रामभरोसी ने शताब्दी सर्कल पर चाकू लेकर गूम रहे मानपुरा विनायक स्कूल के पास झालामंड निवासी रतनलाल प्रजापत को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया। जबकि लूणी थाने के हैड कांस्टेबल शम्भू सिंह ने सजाडा गांव में चाकू लेकर घूम रहे भीलों का बास सजाडा निवासी कालूराम भील को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: