Doordrishti News Logo

स्पा सेंटर पर विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले तीन गिरफ्तार

विदेशी अधिनियम में हुआ था केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्पा सेंटर पर विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले तीन गिरफ्तार। शहर के शिकारगढ़ स्थित मिनी मार्केट में गत दिनों पुलिस ने रेड देकर स्पा सेंटर पर कार्रवाई कर विदेशी अधिनियम का केस बनाया था। स्पा सेंटर में थाईलैण्ड की चार महिलाएं ठहरी हुई थी। सीआईडी जोधपुर जोन के निरीक्षक की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में तीन संचालकों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ जारी है।

चैत्र नवरात्र में नीम कोंपल का सेवन लाभकारी

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने प्रकरण से जुड़े तीन आरोपियों स्वास्तिक सैलून स्पा सेंटर के मो.समीर, रेस्टोरेंट के सोहेल हुसैन उर्फ बन्नी उर्फ बुम उर्फ साहिल और सेनापति भवन रातानाडा क्षेत्र में रहने वाले आनंद पारिक को अब विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों स्वास्तिक सैलून स्पा सेंटर में थाईलैण्ड की चार महिलाएं मिली थी। उनके यहां ठहरने का वैध लाइसेंस भी नहीं था। सीआईडी जोधपुर जोन के निरीक्षक मोहनदास ने विदेशी अधिनियम में केस दर्ज कराया था।