आवासन मंडल की भूमि पर कब्जे का प्रयास तीन गिरफ्तार

जेसीबी को किया जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आवासन मंडल की भूमि पर कब्जे का प्रयास तीन गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने आवासन मंडल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक जेसीबी को भी जब्त किया है। इस बारे मेें आवासन मंडल अभियंता दीपक मिश्रा ने रिपोर्ट दी थी।

नकबजनी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार,दो पहले पकड़े गए

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि अभियंता दीपक मिश्रा के अनुसार राजस्थान आवासन मण्डल,जोधपुर की अवाप्तशुदा, कब्जाशुदा एवं नियोजित राजकीय सिवाचक भूमि खसरा नं.129/02 पर कैलाश भार्गव,हेमंत साखंला एवं केसरराम द्वारा जेसीबी एवं मजदूरों के साथ अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है।

भवष्यि के लिए इन लोगो को पाबंद किया जाए। इस पर पुलिस ने वहां पहुंची और केसाराम पुत्र दलाराम प्रजापत निवासी वैष्णव नगर, हेमन्त पुत्र सोहनलाल माली निवासी मालियों की बस्ती भट्टी की बावड़ी और कैलाश भार्गव पुत्र एमएल भार्गव निवासी सिंधी कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेसीबी को जब्त किया गया।