तीन आरोपी गिरफ्तार वारदात से पहले की थी मंदिर की रैकी,चांदी के छत्र और मुकुट बरामद
-स्वांगिया माता मंदिर में चोरी का खुलासा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन आरोपी गिरफ्तार वारदात से पहले की थी मंदिर की रैकी,चांदी के छत्र और मुकुट बरामद। पीपाड़ थाना क्षेत्र में बाड़ा कला गांव के स्वांगिया माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पाली और बालोतरा के तीन शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के छत्र और मुकुट और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं।
स्कूल से लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर चालक ने लिया चपेट में,मौत
कार्रवाई जिला विशेष टीम,पुलिस थाना पीपाड़ शहर व बिलाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस थाना पीपाड़ शहर हल्का के ग्राम बाड़ा कलां में स्वांगिया माता मंदिर में दो दिसंबर की रात को चोरी हो गई थी। इस मामले में मेव जिला पाली निवासी अशोक पुत्र प्रतापराम खारवाल,गूगड़ी जिला बालोतरा निवासी बजरंग सिंह पुत्र सुल्तान सिंह और खारडा भारतसिंह हाल बस स्टैंड बालोतरा निवासी राजू सिंह पुत्र भंवर सिंह जाट को गिरफ्तार किया गया है।
अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी
आरोपियों ने मंदिर की खिडक़ी तोडक़र मूर्ति पर लगे चांदी के छत्र और मुकुट चोरी कर लिए थे। इस पर मंदिर ट्रस्ट की रिपोर्ट पर पीपाड़ शहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने वारदात से तीन दिन पहले मंदिर परिसर की रैकी की थी। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।
