Doordrishti News Logo

ई मित्र पर लोगों का ठगने का वीडियो बनाकर वायरल, केस दर्ज

जोधपुर, शहर के निकट बेरू देदीपानाडा स्थित एक ई-मित्र संचालक ने किसी महिला का नाम पता गलत ढंग से भर दिया। उसका पुत्र नाम संशोधन के लिए आया और ई-मित्र संचालक के साथ उलझने के साथ वहां पर वीडियो बना दिया। आरोप लगाया कि ई-मित्र संचालक लोगों से ठगी करता है। बनाया गया वीडियो भी बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी ई-मित्र संचालक को अब ब्लैक मेल कर धमका रहा है। पीड़ित ई-मित्र संचालक ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना में अब जांच शुरू की है।

थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में बेरू देदीपानाडा निवासी खेमसिंह पुत्र कानाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक ई-मित्र बस स्टेण्ड के पास में चौधरी ई-मित्र सेवा केंद्र के नाम से चलता है। मूलत: बीकानेर के तंवरवाला हाल बेरू निवासी दुर्गाराम देवासी पुत्र मोडूराम देवासी उसके ई मित्र पर अपनी माता के नाम पते के संशोधन को लेकर आया था।

पूर्व में गलत नाम पते होने से वह क्षुब्ध हो गया और ई-मित्र सेवा केंद्र का वीडियो बनाकर धमकाने लगा। वह धमकाने लगा कि लोगों से पैसे लेकर ठगी करता है और काम सही नहीं करता है। इसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसके बावजूद वह धमकियां दे रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर दुर्गाराम देवासी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढें – किसान भाई उन्नत खेती को अपनाये: सरपंच पारस गुर्जर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026