Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में युवक की मौत।शहर के बनाड़ रोड पर सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

15वां सिंधु समर कैंप शुरू

बनाड़ पुलिस ने बताया कि खडान दलोदा मंदसौर एमपी की रहने वाली पार्वती पत्नी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र नंदलाल शाम के समय बनाड़ रोड स्थित एक कॉम्पलैक्स के सामने से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल मेें मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: