Doordrishti News Logo

किराणा दुकान में छत के रास्ते से सैंध लगाकर हजारों का सामान चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),किराणा दुकान में छत के रास्ते से सैंध लगाकर हजारों का सामान चोरी। शहर के बासनी स्थित सोनामुखी नगर में एक किराणा दुकान में 15-16 की रात में चोरों ने सैंध लगाकर हजारों का सामान और नगदी चुरा ली। चोर दुकान के छत के रास्ते से घुसे और चोरी की। बासनी पुलिस थाने में दुकानदार की तरफ से तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़ें – गीता भवन में धूमधाम से मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बालेसर के उदयसर हाल भगवान विहार सांगरिया निवासी हुकमाराम पुत्र उदाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सोनामुखी नगर में उसकी केशर किराणा एण्ड जनरल स्टोर नाम से दुकान है। 15 की रात को वह दुकान मंगल कर घर गया था। 16 की सुबह आया तो दुकान में चोरी का पता लगा। चोर दुकान में छत के रास्ते से घुसे और किराणा आदि सामान ले गए। गल्ले से कुछ नगदी भी पार कर गए। बासनी पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026