Doordrishti News Logo

हजारों का इलेक्ट्रानिक सामान और दवाइयां चोरी

जोधपुर,हजारों का इलेक्ट्रानिक सामान और दवाइयां चोरी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शंकर नगर ए में एक मेडिकल गोदाम में अज्ञात चोरों ने रात के समय सेंध लगा कर वहां से हजारों का इलेक्ट्रानिक सामान के साथ दवाइयां चोरी कर ले गए। गोदाम मालिक ने इस बारे में चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- खाना खाने के पैसे मांगने पर सिर पर मारा लोहे का हथियार

पुलिस ने बताया कि सिवांची गेट निवासी सुरेश पुत्र भंवरलाल संचेती की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह दवाइयों का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसका एक गोदाम शंकर नगर ए में है। 27 जुलाई की रात को गोदाम के ताले लगाकर गया था। 28 की दोपहर में आया तो वहां पर ताले टूटे मिले। कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर गोदाम से 8 पावर बैंक,13 वेट मशीन,6 स्मार्ट वॉच,12 हरबल जार के साथ 37500 की दवाइयां और वहां लगा सैनेट्री का सामान चोरी कर ले गए।सैनेट्री सामान में बाथरूम के नल,बाहर लगे नलों के साथ पाइप आदि चोरी हुआ है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026