Doordrishti News Logo

इलेेक्ट्रीक फैक्ट्री से हजारों का कॉपर चोरी

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 8 में एक इलेक्ट्रो इंडस्ट्रीयल फैक्ट्री से अज्ञात चोर हजारों का कॉपर चुराकर ले गए। इसमें फैक्ट्री मालिक की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। घटना दीपावली के अगले दिन होना बताया जाता है। बासनी पुलिस अब इसमें अनुसंधान कर रही है। चोरों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

बासनी पुलिस ने बताया कि अजीत कॉलेानी रातानाडा निवासी सुरेश पुत्र मनमोहन सिंह मेहता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री इलेक्ट्रो इंडस्ट्रीयल सर्विसेज बासनी गली नंबर 8 में है। 5 नवंबर की रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों रूपयों का कॉपर चुरा कर ले गए। फैक्ट्री खुलने के अगले दिन इसका पता लगा। घटना में जांच स्वयं के स्तर पर की गई। मगर चोर का पता नहीं चल पाया। इस पर बासनी थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। एएसआई महादेव प्रसाद इसकी जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: