Doordrishti News Logo

बाल दिवस पर संपर्क बाल विकास केंद्र के 5 विद्यार्थी सम्मानित

जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने रविवार को बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में संपर्क बाल विकास केंद्र गंगानी के 5 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर ने बाल अधिकारिता विभाग के संपर्क बाल विकास केंद्र के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रेम कस्वा को बोर्ड में 80 प्रतिशत,शोभाराम को 12वीं कला में 75.60 प्रतिशत,प्रकाश को दसवीं बोर्ड में 89.67, शिवराज सिंह को दसवीं बोर्ड में 85.33 प्रतिशत व पाबू राम को दसवी बोर्ड में 82.67 प्रतिशत अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बाल दिवस पर संपर्क बाल विकास केंद्र के 5 विद्यार्थी सम्मानित

जिला कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों से बातचीत की व उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने उन्हें आगे कड़ी मेहनत करके अपना बेहतर रास्ता चुनने के संबंध में प्रोत्साहित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि कठिन परिश्रम से उनको सफलता अवश्य मिलेगी और बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे ।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सत्यवीर यादव,उपनिदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता अनिल व्यास, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता बीएल सारस्वत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026