Doordrishti News Logo

शेखावत शोक संवेदना प्रकट करने के बाद दिल्ली रवाना

जोधपुर, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार को पाली जिले के जैतारण पहुंचे और विधायक अविनाश गहलोत के छोटे भाई के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए और संवेदना प्रकट की। इसके बाद वे जोधपुर में निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए और अपरान्ह बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जोधपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत पाली जिले के जैतारण में आज विधायक अविनाश गहलोत के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की। भाई के युवा अवस्था में निधन पर अविनाश गहलोत और परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया। नैनो की ढाणी पहुंच कर गोरधन राम के निधन पर शोकसभा में शामिल हो कर संवेदना प्रकट की। इसके बाद लूणी क्षेत्र के रोहिला कला में ठाकुर नरपत सिंह राठौड़ की शोक सभा में शामिल हुए। इसके बाद शेखावत निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए और अपरान्ह बाद दिल्ली रवाना हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026