Doordrishti News Logo

सरकार ने दी आमजन को राहत

जोधपुर, प्रदेश सरकार की ओर से विदेश यात्रा पर जाने वाले नागरिकों को दी राहत। अब जिले में जो भी व्यक्ति आवश्यक कारणों से विदेश जाना चाहते हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। ऐसा कोई भी विद्यार्थी, जिन्हें विदेश में पढऩे के लिए जाना है, जो विदेश में नौकरी कर रहें हैं व खिलाड़ी या उनसे संबंधित व्यक्ति जो कि टोकियो ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए जा रहे हैं या जाएंगे, उनका टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि जिले में 31 अगस्त से पहले विदेश जाने वाले ऐसे व्यक्ति, जिन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लिए हुए 28 दिन पूर्ण हो गए हैं एवं 84 दिन पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन पूरे होने से पहले भी दी जा सकती है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। इस संबंध में निदेशालय से आदेश भी प्राप्त हो गए हैं।

टीकाकरण के लिए ऐसे करें आवेदन

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आवेदक को https://ssoapps.rajasthan.gov.in/foreigntravel/Registration लिंक पर क्लिक कर अपनी विदेश जाने संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट, कोविशील्ड का पहली डोज का सर्टीफिकेट एवं यूनिवर्सिटी, कम्पनी तथा खेल अथॉरिटी का कॉल लेटर या इन्वीटेशन लेटर को अपलोड करना होगा।

दस्तावेज सबमिट करने के बाद लाभार्थी की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा एकनॉलेजमेंट प्राप्त होगा। इसके बाद जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आवेदक के दस्तावेजों को वैरिफाई कर अप्रूव अथवा रिजेक्ट किया जाएगा। यदि जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अप्रूव किया जाता है, तो लाभार्थी के पास निर्धारित दिनांक को कोविशील्ड लगवाने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस जाएगा।

यदि जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा रिजेक्ट किया जाता है, तो लाभार्थी के पास रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस जाएगा कि वो सही जानकारी के साथ कारण बताते हुए पुन: आवेदन किया जाए। आमजन कोविड वैक्सिनेशन संबंधित हर तरह की जानकारी एवं अपडेट के लिए सीएमएचओ विभागीय फेसबुक, ट्विटर के CMHO IEC JODHPUR पर पर नियमित विजिट करते रहें।

>>> महिला अत्याचारों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026