Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर चोर 4.50 लाख के जेवर चुरा ले गए

जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित नागौरी बेरा क्षेत्र की एक ज्वैलरी शॉप में रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से साढ़े चार लाख के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं जिनकी पहचान के साथ पड़ताल की जा रही है। मंडोर थाने के सबइंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि नागौरी बेरा पानी की टंकी के पास में रहने वाले ललित पुत्र झूमरलाल सांखला की एक ज्वैलरी की दुकान नागौरी बेरा में है। वह रात को दुकान मंगल कर घर चला गया था। सुबह के समय किसी राहगीर ने दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े है। तब वह दुकान पर आया। एसआई महावीर सिंह ने बताया कि ललित सांखला के अनुसार उसकी दुकान में 70 ग्राम सोने के जेवरात, 15 सौ ग्राम चांदी और दस हजार की नगदी रखी थी जो चोरी हुई है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं जिनकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed