Doordrishti News Logo

दो सूने मकानों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।दो सूने मकानों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया। कमिश्ररेट जिला पूर्व में नकबजनों ने दो सूने बंद मकानों में सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। इस बारे में मकान मालिकों की तरफ से संबंधित थानों में केस दर्ज कराए गए।

यह भी देखें – पं.दीनदयाल अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे-लखावत

बनाड़ पुलिस ने बताया कि देवासियों का बास बनाड़ निवासी विशाल पुत्र तेजाराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित नान्दडी की काकड़ में स्थित पाबुजी का धोरा पर प्राण प्रतिष्ठा और मेले में गए थे। बाद में पड़ौसी ने फोन कर बताया कि घर से दो व्यक्ति व एक्टिवा स्कूटी ले जाते हुए दिखे हैं।

इस पर परिवादी वापिस घर आया। तब पता लगा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है। स्कूटी के साथ अलमारी में रखा बैग और उसमें रखे जेवरात गायब थे। बैग में चांदी की पायल जोड़ी, सोने की अंगूठी,कपड़े और 8 हजार रुपए थे जो अज्ञात शख्स चोरी कर ले गए। बनाड़ पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूसरी तरफ कीर्ति नगर सी-178 मेें रहने वाली प्रेमलता पत्नी भंवरसिंह जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका घर 23 जनवरी से सूना था। अज्ञात शख्स ने घर के ताले तोडक़र वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। मामले में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026