Doordrishti News Logo

जोधपुर, बासनी हलके में सालावास रोड व सांगरिया क्षेत्र में गुजरी रात चोरों ने बड़ी सेंध लगाकर इलेक्ट्रानिक शो रूम और एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगा कर लाखों का माल ले उड़े। इलेक्ट्रानिक शो रूम से लाखों की एलइडी चोरी हुई है। घटनाक्रम सीसीटीवी में देखा गया है। चोर एक बोलेरो में माल भर ले गए। ज्वैलरी शॉप में चोरी को लेकर एक नशेड़ी की फुटेज दिखी है। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि सालावास रोड पर दीया मोबाइल शॉपी है। गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते से प्रवेश किया और लोहे के जालीनुमा दरवाजे को काटने के बाद भीतर प्रवेश कर काफी मात्रा में एलइडी चुरा ले गए। फुटेज में एक सफेद रंग की बोलेरो नजर आ रही है। मगर नंबर नहीं दिखने से गाड़ी मालिक का पता लगाया जाना मुश्किल है। घटना को लेकर ताराचंद खत्री की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि चोर केवल एलइडी ही चुरा ले गए है। जबकि काफी इलेक्ट्रानिक आइटम दुकान में है। उन्हें नहीं छेड़ा गया है। अंदेशा है कि किसी जानकार का हाथ हो सकता है। तफ्तीश चल रही है। उधर सांगरिया चौराहा के आस पास ही एक ज्वैलरी शॉप में चोरी हुई। इसमें एक दुकानदार की तरफ से एक किलो चांदी चोरी होना बताया गया। मगर रात तक इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026