Doordrishti News Logo

घर और मंदिर में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर और मंदिर में चोरों ने लगाई सैंध।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर और मंदिर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी, जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए।

सात तोला जेवरात बनाने के बाद कुछ पेमेंट दिया बाकी अब तक नहीं दिया,केस दर्ज

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 9 सी सूरज नगर चौहाबो निवासी मंजू सैनेचा पत्नी महेश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर में सोमवार की सुबह अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। इसी तरह झंवर पुलिस के अनुसार दवों की ढाणी निवासी जगदीश राम पुत्र गोपाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि गांव में मंदिर आया है। जहां पर चोरों ने सैंध लगाकर दान पेटी आदि चोरी कर ले गए।