Doordrishti News Logo

कुर्क मकान में चोरों ने लगाई सेंध, अन्य घर में भी चोरी

जोधपुर,शहर के सांगरिया बालाजी नगर में एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से घरेलु सामान आदि चोरी कर ले गए। यह मकान बैंक द्वारा कुर्क किया हुआ था जो महिने भर से सूना था। दूसरी तरफ नागौरी गेट में एक घर की तिजौरी से अज्ञात चोर चांदी के आइटम चुरा ले गए।

बासनी पुलिस ने बताया कि पंजाब हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के रिकवरी कर्मचारी न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी दुर्ग सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बासनी के सांगरिया बालाजी नगर में एक मकान को सितंबर में कुर्क किया गया था। जो महिने भर से सूना पड़ा था। आस पास के लोगों से पता लगा कि अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से घरेलु सामान चोरी कर गए ले हैं। इस पर बासनी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया। दूसरी तरफ नागौरी गेट थाने में जटिया कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र सरदारमल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि रात के समय अज्ञात चोर उसके घर की अलमारी से चांदी के आइटम चोरी कर ले गए।

ढाई सौ ग्राम डोडा पोस्त पकडा

मंडोर पुलिस ने रॉयल्टी नाका बाल समंद रोड पर रामडावास पीपाड़शहर निवासी भजनलाल पुत्र दुर्गाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर उसके पास से ढाई सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: