Doordrishti News Logo

पान की दुकान और घर में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर, शहर के खांडाफलसा और कुड़ी इलाके में दो जगहों पर चोरी हुई। अज्ञात चोर पान दुकान से नगदी और तंबाकू उत्पाद चुरा ले गए। एक मकान से अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पुंगलपाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र किशन तापडिय़ा की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी एक पान की दुकान नसरानी सिनेमा के सामने है।

गुजरी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कऱ प्रवेश किया और वहां गल्ले में रखी 5-7 हजार की नगदी के साथ तंबाकू उत्पाद एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि 2 भ 20 मधुबन हाऊसिंग बोर्ड बासनी की रहने वाली लक्ष्मीकंवर पत्नी वीरेंंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका एक घर हनुमान विहार झालामंड में है। अज्ञात चोर इस घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ कुछ नगदी चुरा ले गए। कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल शंकरलाल इसमें जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन आभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026