Doordrishti News Logo

सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर,सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सैंध।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में चोरों ने एक मकान और दुकान में सैंध लगाकर वहां से नगदी,जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में सेवानिवृत बैंक कर्मचारी कृष्णा नगर झंवर रोड निवासी गीता सूदन ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए।

यह भी पढ़ें – सामुदायिक देवी देवता मंदिर में चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया

कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में अरिहंत नगर गुरों का तालाब निवासी अनिल जैन पुत्र रामलाल जैन ने पुलिस को बताया कि श्रीराम नगर पाली रोड पर उसकी शिवसुंदर मोटर्स नाम से दुकान है। चोरों ने दुकान में सैंध लगाकर वहां से 15 हजार 300 रुपए,डीवीआर आदि चोरी कर ले गए। कैमरों को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed