Doordrishti News Logo

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आधा दर्जन युवक गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आधा दर्जन युवक गिरफ्तार।अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के एएसआई नरपतसिंह ने सेक्टर 2 में अवैध रूप से शराब बेच रहे योगेश पुत्र सुभाषचन्द्र को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 61 पव्वे देशी शराब के जब्त किए।

यह भी पढ़ें – नकली घी के संदेह में फैक्ट्री पर छापेमारी

मथानिया थाने के एएसआई बंशीलाल ने रजासनी गांव में दिनेश भाटी उर्फ जगदीश पुत्र सांवलराम को गिरफ्तार कर 48 पव्वे देशी शराब के पव्वे जब्त किए।बोरानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल जयसिंह ने आशापूर्णा सिटी गेट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे नरेन्द्रसिंह पुत्र शैतानसिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 48 पव्वे जब्त किए। जबकि करवड़ एएसआई केवलराम ने दइजर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे कुलदीप पुत्र ओमाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर 42 पव्वे देशी शराब जब्त की।

विवेक विहार थाने के हैड कांस्टेबल दौलाराम ने आरएमजीबी सर्कल के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे सोहनलाल पुत्र कानाराम भाट को तथा रातानाडा थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने हाईकोर्ट कॉलोनी रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे दुर्जन सिंह पुत्र गायड सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026