Doordrishti News Logo

फर्नीचर की दुकान में चोरों ने सैंध लगाकर औजार चुराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्नीचर की दुकान में चोरों ने सैंध लगाकर औजार चुराए। शहर के निकट शिकारगढ़ स्थित अशोक विहार में एक फर्नीचर की दुकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां औजारों को चुरा लिया। दुकानदार की तरफ से एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी गई है।

महिला को शादी का झांसा देकर काफी समय से देहशोषण 70 हजार ऐंठे

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: शेरगढ़ के 54 मील केतु हाल अशोक विहार शिकारगढ़ निवासी जबरसिंह पुत्र मानसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक फर्नीचर की दुकान अशोक विहार में है। जहां पर गुजरी रात मेें चोरों ने ताले तोडक़र फर्नीचरी औजारों की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आंरभ की है।