Doordrishti News Logo

चोर बाज नहीं आ रहे,पांच स्थानों से दुपहिया चोरी

जोधपुर,चोर बाज नहीं आ रहे,पांच स्थानों से दुपहिया चोरी। शहर में सक्रिय हो रखे वाहन चोर,चारपहिया के साथ दुपहिया वाहनों की चोरी लगातार रही है। शहर में रोजाना औसतन आधा गाडिय़ां चोरी हो रही हैं मगर पुलिस वाहन चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है।

इक्का दुक्का वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं मगर बाद में गाडिय़ों का भी पता नहीं चल रहा है। कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में पांच जगहों से दुपहिया वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए हैं।देवनगर पुलिस ने बताया कि नयापुरा चौखा निवासी मनोहर सिंह सांखला पुत्र भीमराज सांखला ने कमला नेहरू नगर स्थित टीबी अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया।

इसी तरह सूरसागर पुलिस के अनुसार लोरड़ी पंडित निवासी सुनिल पुत्र इशाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि वह नारवा खिंचियान गांव गया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी प्रकार बोरानाडा थाने में दी रिपोर्ट में पाल बालाजी रोड गुलिस्ता कॉलोनी निवासी फिरोज खान पुत्र सरदार खान ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को रिको प्रथम चरण में आया। जहां एक फैक्ट्री के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

माता का थान पुलिस ने बताया कि जालेली नायला निवासी गणेश पुत्र मंगलाराम 80 फीट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन आया था,जहां से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। इधर उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में जनता कॉलोनी कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी राकेश जांगिड़ पुत्र कैलाशचंद जांगिड़ ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी परिसर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026