शरद पूर्णिमा शनिवार को ग्रहण का भी रहेगा साया

जोधपुर,शरद पूर्णिमा शनिवार को ग्रहण का भी रहेगा साया। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन इस दिन मध्यरात्रि में खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा। मध्यरात्रि बाद रात 1.05 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा जो 2.23 बजे तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 18 मिनट रहेगी। ग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट से ही शुरू हो जाएगा। इसलिए ठाकुरजी के खीर का भोग एक दिन पहले लग जाएगा। मान्यता है कि शरण पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और इसकी चांदनी में रातभर खीर रखने के बाद उस प्रसाद को ग्रहण करने से शरीर से रोगों का नाश होता है।

यह भी पढ़ें- शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,नौ बाइक बरामद

दरअसल शरद पूर्णिमा की तिथि 28 अक्टूबर की सुबह 4.17 बजे शुरू होगी और समापन देर रात 3.46 बजे होगा। इसलिए शनिवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रहेगा। इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण भी शनिवार को होने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार शरद पूर्णिमा की चतुर्दशी यानी 27 अक्टूबर की रात को खीर बनाकर 28 अक्टूबर को सुबह 4.17 बजे जब शरद पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ हो तो उस खीर को चंद्रमा की कलाओं में रखना शुभ रहेगा।

इसे भी पढ़ें- लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार

रातानाडा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी हरिभाई ने बताया कि रात्रि में ठाकुरजी को खीर का भोग लगेगा। सत्संग भवन सरदारपुरा में भी भगवान को खीर का भोग रात्रि में लगेगा। शरद पूर्णिमा एवं भक्तिमति मीराबाई के जन्म दिवस के मौके पर सत्संग भवन ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार शाम सात बजे मीरा शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गोवत्स राधा कृष्ण महाराज ठाकुरजी के भजनों की प्रस्तुति देंगे,जबकि वृंदावन की रास मंडली द्वारा ठाकुरजी के महारास की प्रस्तुति दी जाएगी।

भारत में दिखाई देगा चन्द्रग्रहण
33 साल बाद आश्विन शुक्ल शरद पूर्णिमा पर मध्यरात्रि में खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा। भारत में खण्डग्रास चन्द्रग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के साथ अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया, यूरोप सहित रूस,चीन,जापान, पाकिस्तान,श्रीलंका,इण्डोनेशिया, ईरान,ईराक,अफगानिस्तान,सऊदी अरब सहित एशिया महाद्वीप के सभी देशों और हिन्द महासागर, अटलाण्टिक महासागर व प्रशान्त महासागर में भी दिखाई देगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews