रात में होलिका दहन के समय को लेकर रहा संशय,धुलंडी पर भी मतभेद
- दो दिन का रंगोत्सव
- लोगों ने जमकर उड़ाया रंग- गुलाल
- बुधवार को भी मनेगी होली
- दोपहर बाद रामाश्याम की परंपरा निभाई
- चंद्र ग्रहण और सूतक के चलते लोगों में बनी रंगोत्सव को लेकर संशय की स्थिति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात में होलिका दहन के समय को लेकर रहा संशय,धुलंडी पर भी मतभेद।हिन्दू पंचाग और देश भर के विभिन्न ज्योतिषियों की गणनाओं के बीच रंगों का त्योहार होली इस बार दो दिन तक मनाया जा रहा है। रात को होलिका दहन को लेकर लोगों में समय को लेकर संशय बना रहा,मंगलवार की सुबह होली खेलने को लेकर भी लोग उहापोह की स्थिति में रहे। हालांकि रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर रात साढ़े आठ बजे लोगों ने होली दहन संपन्न किया तो कहीं कहीं पर अर्धरात्रि डेढ़ बजे बाद होलिका दहन किया गया ।
कार में मिला 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त
मंगलवार की सुबह बच्चों और बड़ों ने होली पर जमकर रंगों गुलाल उड़ाया तो कई लोग बुधवार को रंगोत्सव मनाएंगे। जोधपुर के कई व्यापारियों द्वारा निर्णय लेकर बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कई जगहों पर बाजार बंद रखे जाएंगे। मंगलवार को शहर में होली का उत्सव छाया रहा। सुबह से ही बच्चों और बड़ों ने होली खेली। सुबह से ही लोग सडक़ों पर रंग गुलाल लेकर उतर आए और एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई देते हुए उन्हें रंग गुलाल लगाया। दोपहर बाद रामा श्यामा की परंपरा निभाई गई। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह छाया रहा। दोपहर तक शहर की सडक़ों पर रंग गुलाल उड़ते देखे गए।
चंद्र ग्रहण और सूतक के चलते लोगों में बनी रंगोत्सव को लेकर संशय की स्थिति
इस बार होली पर चंद्र ग्रहण के चलते रंगोत्सव को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी रही। आज रात को चंद्र ग्रहण है और सूतक काल के चलते कई लोग रंगोत्सव से वंचित रहे। अब बुधवार को भी रंगोत्सव मनाया जाएगा। सूतक काल के चलते कई लोगों ने रंगों का आनंद लेना मुनासिब नहीं समझा।
