Doordrishti News Logo

कलेक्ट्रेट के इनवर्टर सिस्टम में लगी आग से मची अफरातफरी

जोधपुर,कलेक्ट्रेट के इनवर्टर सिस्टम में लगी आग से मची अफरातफरी। शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में सोमवार की शाम को इनवर्टर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कमरे से धुआं निकलते देख दमकल स्टेशन को सूचना दी गई।

शास्त्रीनगर एवं नागौरी गेट से पहुंची दो दमकलों ने मिलकर आग पर काबू कर लिया। इनवर्टर सिस्टम का कमरा धुएं से घुट गया। मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें- जिले में 25 शिविर लगाकर 1.40 लाख स्मार्ट फोन का होगा वितरण

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह के अनुसार शाम को सूचना मिली कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में इनवर्टर सिस्टम कमरे में आग लग गई। इस पर पहले नागौरी गेट फिर शास्त्रीनगर से दमकल वहां पंहुंची। दकमल कर्मी प्रवीण सिंह, अभिजीत, हिम्मत,हेमंत एवं बबलेश ने मिलकर आग को काबू किया। इनवर्टर सिस्टम में संभवत: शार्ट सर्किट से यह आग लगी थी। एक बारगी वहां पर अफरातफरी मच गई थी। गनीमत रही कि वक्त घटना वहां ज्यादा चहलपहल नहीं थी। धुएं एवं आग से कमरा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कलेक्ट्रेट में बिजली सप्लाई बंद कर आग को बुझाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026