Doordrishti News Logo

जीवनरूपी गाड़ी में सुख व दुख दो तरह के स्टेशन हैं-संत मुरलीधर

जोधपुर,गणेश महोत्सव के अवसर पर सूरसागर कृष्णा वाटिका में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में चौथे दिन मानस मर्मज्ञ संत मुरलीधर ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस के बालकांड में वर्णित भगवान राम सहित राजा दशरथ के चारों पुत्रों के नामकरण संस्कार,बाल लीलाओं, विद्यारम्भ संस्कार व गुरुकुल प्रस्थान का बड़े ही भाव के साथ वर्णन किया।

there-are-two-types-of-stations-in-the-train-of-life-happiness-and-sorrow-sant-murlidhar
कथा के माध्यम से उन्होंने कहा कि जीवन रुपी गाड़ी में सुख व दुख दो तरह के स्टेशन हैं लेकिन एक राम नाम रुपी ऐसा जंक्शन है जहां से जीवन की गाड़ी मोड़ने पर आंनद ही आनंद की प्राप्ति होती है। जो लोग राम नाम का सहारा लेते हैं वे जगत का आधार बन जाते हैं। मनुष्य राम नाम के लगातार सुमिरन करने से जन्म जन्मांतर के बंधन से मुक्त होकर परम पद मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। रामायण की सुंदर चौपाइयों पर श्रद्धालुओं ने खूब आनन्द लिया।

इस अवसर पर यजमान राजेन्द्र कुमार गहलोत,रमा गहलोत,राजसिको निदेशक सुनील परिहार,संघ के पदाधिकारी श्याम मनोहर,जगदीश राजपुरोहित,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,किशन गहलोत,कमलेश पुरोहित,जब्बर सिंह शेखावत सहित विभिन्न संत वृंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ बुधवार को जोधपुर आएंगे

February 18, 2026

सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व स्वच्छता पर महिला समूह बैठक मे चर्चा

February 18, 2026

नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

February 18, 2026

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026