Doordrishti News Logo

तिंवरी सोलर प्लांट में 40 लाख की चोरी

तीन इनवर्टर और 18,500 मीटर डीसी केबल चुरा ले गए बदमाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तिंवरी सोलर प्लांट में 40 लाख की चोरी। निकटवर्ती तिंवरी क्षेत्र के गगाड़ी गांव स्थित एक सोलर प्लांट में अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश प्लांट से तीन इनवर्टर और करीब 18,500 मीटर विद्युत (डीसी) केबल काटकर ले गए। इस सनसनीखेज वारदात से प्लांट संचालक को करीब 38 से 40 लाख रुपये का भारी नुकसान होने का अनुमान है।

चोरी के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कंपनी को हर दिन भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। संजू रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दीपाराम सिंवर ने इस संबंध में मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक गगाड़ी गांव के पास कुसुम-सी योजना के अंतर्गत 3 मेगावाट क्षमता का यह सोलर प्लांट स्थापित है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

रविवार सुबह जब प्लांट के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्हें तीनों इनवर्टर और भारी मात्रा में डीसी केबल गायब मिले। बारीकी से निरीक्षण करने पर सामने आया कि अज्ञात चोर करीब 18,500 मीटर लंबी केबल काटकर अपने साथ ले जा चुके थे।

डायरेक्टर दीपाराम सिंवर ने अंदेशा जताया है कि इतनी बड़ी चोरी को किसी शातिर और संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है। उनका कहना है कि भारी-भरकम इनवर्टर और इतनी लंबी केबल को काटकर ले जाना किसी एक या दो व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। इस वारदात के लिए पर्याप्त समय,कई लोगों की मौजूदगी और माल लोड करने के लिए एक बड़े वाहन की आवश्यकता रही होगी। घटना की जानकारी मिलते ही मथानिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कंपनी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल,पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और सीसी टीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026