डॉ.श्यामा प्रसाद की जयंती पर चौपासनी मंडल की पुष्पांजलि

  • ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोले-राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे मुखर्जी
  • सेक्टर-16 त्रिकोण पार्क में पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित -कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.श्यामा प्रसाद की जयंती पर चौपासनी मंडल की पुष्पांजलि। भाजपा जोधपुर शहर के चौपासनी मंडल द्वारा सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सेक्टर-16 स्थित त्रिकोण पार्क में पुष्पांजलि,विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे मुखर्जी- कच्छवाह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह कच्छवाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी के आदर्श आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

तिंवरी सोलर प्लांट में 40 लाख की चोरी

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा- मंडल अध्यक्ष
चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमन्त जान्यानी ने कहा कि डॉ.मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह पंवार,झूमर पालीवाल,जुगल सांखला,हुकम सिंह इंदा,रेखा पवार,प्ररेणा त्रिवेदी,माया मंगलानी,स्थानीय पूर्व पार्षद विक्रम सिंह पंवार, महेश परिहार पूर्व पार्षद, गुलाब सुखानी,प्रतीक व्यास,पुष्पा सोलंकी,कविता फूलबनी,पूनम डांगी,ममता बिष्ट,सुनीता, सारिका,टीना,हेमलता, मोनिका दरयानी आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।