एमडीएम अस्पताल में न्यूरोसर्जरी ओपीडी व ओटी दिवस पुनः निर्धारित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में न्यूरो सर्जरी ओपीडी व ओटी दिवस पुनः निर्धारित। मथुरा दास माथुर अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. सुनिल गर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद न्यूरोसर्जरी विभाग के ओपीडी व ओटी दिवस का पुनः निर्धारण किया गया है।

अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने बताया कि नए विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ आचार्य डॉ.शरद थानवी यूनिट-A के प्रभारी होंगे। यूनिट-A की ओपीडी सोमवार व शुक्रवार तथा ओटी मंगलवार,गुरुवार व शनिवार को होगी।

तम्बाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने निकाली जागरूकता रैली

डॉ.शैलेश थानवी यूनिट-B के प्रभारी होंगे। यूनिट-B की ओपीडी गुरुवार व शनिवार तथा ओटी सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को होगी।

इस अवसर पर नर्सिंग मैट्रन सुजाता कुमारी व वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी हरिराम ढाका की सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।