Doordrishti News Logo

तिजौरी से 13. 70 लाख रूपए चुरा ले गए थे

जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने एटीएम लूट प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन लोगों ने बोरानाडा क्षेत्र सालावास में डिस्कॉम कार्यालय में तिजौरी से 13.70 लाख रूपए चुराना भी स्वीकार किया है। अब पुलिस रूपयों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। अभियुक्त काफी शातिर बताए जाते हैं। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि चौखा में एटीएम तोड़क़र 8.74 लाख लूट प्रयास के केस में पकड़े गए अभियुक्तों विश्रोईयों की ढाणी बेरू निवासी कैलाश विश्रोई पुत्र बाबूलाल, विष्णुनगर दुगर बालेसर के मुन्ना उर्फ मनोहरलाल पुत्र चूनाराम विश्रोई को पकड़ा गया था। बाद में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी भाटी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में पता लगा कि इन लोगों ने राबडिय़ा झंवर निवासी जयकिशन उर्फ जैकी पुत्र रूपाराम विश्रोई के साथ मिलकर जोधपुर डिस्कॉम के सालावास स्थित एक कार्यालय में 18 फरवरी 21 की रात को सेंध लगाकर तिजौरी से 13 लाख 70 हजार 940 रूपए के साथ ही स्टांप, दो चेक, रशीद बुक आदि भी चुराए थे। इसको लेकर डिस्कॉम के सहायक अभियंता उगराराम की तरफ से बोरानाडा थाने में 19 फरवरी को प्राथमिकी दी गई थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने उक्त वारदात को भी अब स्वीकार किया है। चोरी किए गए रूपयों की बरामदगी के प्रयास चल रहे हैं।

>>>मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफलाईन, अधिकाधिक श्रमिकों को करें नियोजित-जिला कलेक्टर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026